134 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के सोजती गेट स्थित चंदनपुरी मठ के मकान में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक हरियाणा का रहने वाला था। आज उसके परिजन के आने पर पुलिस ने शव को कार्रवाई कर सुपुर्द किया।
उदयमंदिर थाने के एएसआई चैनाराम ने बताया कि हरियाणा के फतेहबाद रतिया लालवास निवासी 21 साल का रवि कुमार पुत्र बलदेव ओड यहां सोजती गेट स्थित चंदनपुरी मठ में बने एक कमरे में दुकानदार के साथ रहता था। यहां जोधपुर में ही छुटकर मजदूरी करता था। उसने मठ के कमरें में ही गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके परिजन को सूचना दी गई। आज उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया गया। दुकानदार रातानाडा गणेशपुरा निवासी मनीष चावड़ा की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।



