मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (असरफ मारोठी)। पचपदरा पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन परिवहन माफिया के खिलाफ कार्यवाही, डंपर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बजरी खनन परिवहन में प्रयुक्त डंपर वाहन को किया जब्त। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया द्वारा अवैध बजरी खनन परिवहन की रोकथाम एवं खनन माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष पुलिस अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव एवं दशरथ सिंह पचपदरा वृताधिकारी के निकट सुपरविजन में पचपदरा थानाधिकारी अमराराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की प्रभावी कार्यवाही, अवैध बजरी से भरे डंपर वाहन को जब्त कर मुलजिम वाहन चालक इकबाल खां को किया गिरफ्तार। पचपदरा थानाधिकारी अमराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध बजरी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुऐ अवैध बजरी से भरे एक डंपर वाहन को जब्त कर मुलजिम वाहन चालक इकबाल खां पुत्र नसीर खान जाति मुसलमान निवासी सीमरखिया पुलिस थाना मंडली जिला बालोतरा को गिरफ्तार कर वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन के संबंध में गहनतापूर्वक अन्वेषण एवं पुछताछ जारी है।


