मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (असरफ मारोठी)। पचपदरा पुलिस थानाधिकारी अमराराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि वांछित अपराधियों की धर-पकड़ हेतू जिले भर में चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव व दशरथसिह वृताधिकारी वृत पचपदरा के निकट सुपरविजन में पचपदरा थानाधिकारी अमराराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मारपीट के मामले में वांछित आरोपी मनोहर व देवेन्द्र कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।प्रार्थी गजेन्द्र सिह पुत्र स्वरूप सिह जाति राजपूत निवासी वेदरलाई पुलिस थाना पचपदरा ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि मैं मेरी कार नम्बर आरजे 39 सीसी 3800 को लेकर रात्रि के समय अपने ननिहाल शेरगढ जा रहा था कि बीच रास्ते में पाटोदी सर्किल पर पुर्व में घात लगाकर बैठे देवेन्द्र कुमार वगैरा ने मेरी कार को रूकवाने हेतू पिकअप गाडी को रास्ते में आड़ा लगाकर मेरे से शराब के लिए पैसों की मांग की गई, मेरे द्वारा मना करने पर आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट कर मेरी कार को पिकअप से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा अन्वेषण प्रारम्भ किया गया, घटना की गंभीरता को देख उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की दस्तयाबी हेतू प्रकरण अनवान में आरोपियों की लगातार तलाश पतारसी व आसुचना संकलन कर आरोपीयान देवेन्द्र कुमार पुत्र प्रभूलाल जाति लखारा निवासी पाटोदी पुलिस थाना पचपदरा व मनोहर पुत्र टीकमाराम जाति प्रजापत निवासी पाटोदी, पुलिस थाना पचपदरा को दस्तयाब कर प्रकरण की घटना के संबंध मेंआव पुछताछ की गई तो देवेन्द्र कुमार तथा मनोहर द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुलजिमान देवन्द्र कुमार व मनोहर से इस प्रकरण में शरीक अन्य मुलजिमान तथा घटना के संबंध में गहनतापुर्वक अन्वेषण पुछताछ की जा रही है।


