मधुहीर राजस्थान
पहले प्रयास में सी ए बनी नंदिनी जोशी
जैसलमेर(सी.आर.देवपाल म्याजलार)। सीए फाइनल की परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ। समाजसेवी राणीदान जोशी व श्रीमती रामेश्वरी जोशी की पुत्री नंदिनी जोशी ने मात्र 24 साल की उम्र में अपने प्रथम प्रयास मंड ही चार्टर्ड अकाउंटेंसी की फाइनल परीक्षा दोनों ग्रुप में पास कर ली है। आईपीसीसी की परीक्षा में भी नंदनी जोशी ने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की थी। इस बार सीए फाइनल में पूरे भारत में दोनों ग्रुप एक साथ पास करने वालो में नंदिनी शुमार हैं। नंदनी के दादा रमेशचंद्र जोशी सेवानिवृत अध्यापक हैं वही उनके पिताजी समाजसेवी राणीदान जोशी व चाचा भंवर लाल जोशी जैसलमेर के ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर हैं। नंदिनी जोशी ने बताया की उनका लक्ष्य सी ए बनने का ही था। बाहरवीं में पढ़ते हुए उनके ट्यूशन टीचर दीपक व्यास ने उनका पंजीयन सी ए परीक्षा के लिए करवा दिया था। दो साल लगातार कड़ी मेहनत की इसके लिए। उन्होंने बताया की कोचिंग ऑनलइन प्राप्त की ,बाकि जोधपुर में भी इसका प्रशिक्षण लिया था। नंदिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा रमेश चंद्र जोशी ,नाना सत्यनारायण छंगाणी और ट्यूशन टीचर दीपक व्यास को दिया। सफलता का श्रेय दादा को देने पर दादा रमेश चंद्र जोशी ने बताया की नंदिनी ने निष्ठां और लग्न के साथ पूरी मेहनत से तयारी की उसी का फल हैं आज पोती नंदनी ने जैसलमेर का नाम ऊंचा कर दिया। नंदिनी की सफलता की खुशियां पूरा पुष्करणा समाज मना रहा हैं। नंदिनी को सुबह से लगातार बधाईयां मिल रही हैं ।नंदिनी जोशी आगे आने वाले सीए के विद्यार्थियों को यह संदेश देना चाहती है कि आत्मविश्वास निरंतर परिश्रम और दृढ़ निश्चय से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। बशर्ते आप जो भी काम कर रहे है उसको अपनी इच्छा से करें एवं अपने काम से प्यार करने लग जाएं।
