Translate


Home » बाड़मेर » जिला कलक्टर एवं उपवन संरक्षक ने किया बाड़मेर डायरी का विमोचन

जिला कलक्टर एवं उपवन संरक्षक ने किया बाड़मेर डायरी का विमोचन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
163 Views

मधुहीर राजस्थान
बाड़मेर (असरफ मारोठी))। जिला कलक्टर निशान्त जैन, उपवन संरक्षक सविता दहिया एवं कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वरसिंह चौहान ने गुरूवार को बाड़मेर डायरी-2024 का विमोचन किया। जिला कलक्टर निशान्त जैन एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियांे ने बाड़मेर डायरी के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि यह आमजन के लिए खासा मददगार साबित होगा। इसमें एक ही स्थान पर समस्त प्रकार के महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर मिल सके। इस दौरान जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीपन, अधिशाषी अभियंता राजेन्द्रसिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बाड़मेर डायरी के संपादक मदन बारूपाल ने बताया कि इसमें बाड़़मेर एवं बालोतरा जिले के अधिकारियों एवं कार्मिकों, जन प्रतिनिधियों, चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेज समेत कई महत्वपूर्ण दूरभाष संकलित किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले