100 Views
फलोदी। भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिला के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान, बाप ठाकुर आनंदसिंह भाटी के आज निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है। उनके निधन से पार्टी को अत्यन्त ही क्षति हुई है। ईश्वर भाटी के परिवार को इस दुख की घडी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।


