जनसुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या निवारण के उचित दिशा निर्देश दिए
मधुहीर राजस्थान
सहाड़ा ( जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई )। विधायक लादुलाल पितलिया ने बुधवार को आम लोगों की जन समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए ग्राम पंचायत गाडरमाला, मंडल हमीरगढ़ में जनसुनवाई का कार्यक्रम गार्डन वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रखा, जिसमें विद्युत, पेयजल, रोड ,अस्पताल, पेंशन सहित अन्य कार्यों के संबंधित समस्याओं की जनसुनवाई कि एवं उचित निवारण का आश्वासन देते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों को समस्याओं का निवारण करने हेतु उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर हमीरगढ़ मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी,जिला महामंत्री शैलेंद्र व्यास,पूर्व उप प्रधान एवं जीएसएस अध्यक्ष भोपालसिंह,जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा कैलाश सोनी, मंडल महामंत्री विष्णु ओझा,एससी मोर्चा जिला मंत्री सुरेश खटीक, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुखलाल गुर्जर,मंडल संयोजक अंकित अजमेरा,महिला मोर्चा चन्दा माली,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शंकरलाल कीर,किशनलाल जाट उदयलाल गाडरी,कपिल टेलर,शंभू लाल सुथार, बूथ अध्यक्ष शंभूलाल माली,लादू माली, शंकर कीर,बद्री कीर,मुकेश खटीक सहित गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे।


