93 Views
फलोदी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एसएमबी, फलोदी में रूम टू रीड ट्रस्ट के तत्वावधान में बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10वीं के 110 अभिभावकों के साथ अभिभावक बैठक का आयोजन रखा गया। बैठक में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु परीक्षा की तैयारी में बालिकाओं को देने वाले सहयोग, पढ़ाई के लिए उचित वातावरण, 10वीं की परीक्षा के बाद रुचि और कौशल के अनुसार विषय चयन, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद को सुदृढ़ और संवेदनशील बनाने पर बातचीत की गई। अभिभावकों व बालिकाओं ने मेरी रुचियाँ कार्यशीट को अच्छे से समझा व बालिकाओं को रुचि अनुसार विषय चयन का वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें उनकी रुचि नजर आई व खुद के अनुभव से कहा कि यह कार्यशीट विषय चयन में मददगार साबित होगी।


