Translate


Home » बाड़मेर » बालोतरा पुलिस द्वारा कॉपीराइट प्रकरण में फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा पुलिस द्वारा कॉपीराइट प्रकरण में फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
256 Views

मधुहीर राजस्थान

बालोतरा (असरफ मारोठी)। पुलिस ने कापीराइट एक्ट प्रकरण में फरार थाना स्तर पर टॉप-10 सूची में शामिल वांछित आरोपी गोविन्द मेवाड़ा को किया गिरफ्तार। जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिलेभर में चलाया जा रहा विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं सुश्री मनीषा गुर्जर, वृताधिकारी बालोतरा के निकट सुपरविजन में बालोतरा थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उमेश विश्नोई मय पुलिस टीम द्वारा कॉपीराइट एक्ट प्रकरण में फरार टॉप-10 सूची में शामिल वांछित आरोपी गोविन्द मेवाड़ा को जोधपुर से किया गिरफ्तार।

उप निरीक्षक उमेश विश्नोई को 20 मई को दौराने गश्त लांसर्स नेटवर्क लिमिटेड के असल-नकल पहचानकर्ता मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा बालोतरा – पचपदरा रोड़ स्थित शराब ठेके से मुलजिम भवानी सिंह व शंकरलाल को दस्तयाब कर मुलजिम के कब्जे से विभिन्न ब्रॉड की नकली शराब, पव्वो/बोतलों के खाली ढक्कन सहित पव्वो को जब्त कर पुलिस ने कापीराइट के तहत प्रकरण को दर्ज कर बरामद शराब के पव्वो / बोतलों के ढक्कन सप्लाई करने में वांछित एवं थाना स्तर का टॉप-10 मुलजिम गोविन्द पुत्र प्रतापराम जाति मेवाड़ा (कलाल) निवासी कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर को गिरफ्तार कर मुलजिम से पुलिस अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले