विधालय मे शिक्षकों पर सिरफिरों ने किया जानलेवा हमला, दो शिक्षक घायल
मधुहीर राजस्थान
सिवाना (असरफ मारोठी)। पुलिस थाना क्षेत्र के धारणा ग्राम में चूली बेरा विधालय मे सिरफिरे द्वारा स्कूल में शिक्षकों पर किया जानलेवा हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगाकर सड़क मार्ग को किया जाम धरने पर बैठे ग्रामीणों ने की उक्त घटना में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया व एएसपी धर्मेंद यादव पहुंचे मौके पर,ग्रामीणों से की समझाइश चाकूबाजी मे घायल शिक्षको की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूछी कुशलक्षेम, जताई चिंता बालोतरा जिले के सिवाना ब्लॉक के चूली बेरा धारणा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों पर हुई चाकूबाजी की घटना पर आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चिंता जताते हुए घायल संस्था प्रधान हरदयाल तथा शिक्षक सुरेश कुमार से दूरभाष पर बात कर कुशलक्षेम पूछ घटना का पूरा ब्योरा लिया गया, शिक्षा मंत्रीजी दिलावर ने कहा की इस तरह की घटना को बताया गंभीर, घटना के समय विद्यालय मे बड़ी संख्या मे छोटे बच्चे भी मौजूद थे इस तरह की घटना में कभी कोई अनहोनी घटना भी हो सकती थी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जोधपुर एम्स मे भर्ती दोनो शिक्षको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।



