पुलिस ने बिछाया जाल, आठ लोग मंडोर क्षेत्र से दस्यताब, सात गाडिय़ां बरामद
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 14 से 18 जुलाई की रात को एक युवक का अपहरण कर लिया गया। युवक के परिवार को फोन कर अपह्र्ताओ ने 11 लाख की फिरौती मांगी। शुक्रवार को सुबह फिर कॉल कर 5 लाख मांगे और मंडोर एरिया में बुलाया। अपहरण की सूचना और मामला सामने आने पर विवेक विहार पुलिस हरकत में आई और जाल बिछाया। पुलिस की अलग अलग टीमों में शुक्रवार रात को मंडोर एरिया से आठ लोगों को दस्तयाब किया। अपहरण में कितने लोग शामिल है उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जानी है।
अपह्र्त और अपहर्ताओं के बीच में यूएसडी डॉलर लेने देन का विवाद सामने आया है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है। विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गुढ़ा विश्रोइयान निवासी पोकरराम पुत्र छोगाराम विश्रोई की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 18 जुलाई की रात को उसका पुत्र भवानी सिंह सेक्टर 14 की तरफ गया था जहां से भोजासर के सुनील आदि लोगों ने अपहरण कर लिया और छोडऩे की एवज में 11 लाख रूपए मांग रहे है। शुक्रवार को अपह्र्ताओं ने फिर कॉल कर कहा कि पांच लाख रूपए लेकर मंडोर आ जाओ।
थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण केस दर्ज कर तत्काल पुलिस की टीम का गठन किया गया। बदमाशों के कॉल डिटेल और लोके शन से तत्काल मंडोर स्थित मनावतों का बेरा क्षेत्र में दबिश दी गई। पुलिस की टीमों ने मौके से आठ लोगों को दस्तयाब किया है। साथ ही वहां से स्कार्पियो, क्रि स्टा सहित सात वाहन जब्त किए गए है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण में कितने लोग शामिल रहे इसका पता लगाया जा रहा है। कुछ वहां आए हुए थे उन्हें भी उठाया गया है। केस में जिनका इन्वाल्टमेंट होगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया अपहृर्त युवक और अपहृर्ताओं के बीच में यूएसडी डॉलर को लेकर विवाद है।



