Translate


Home » जोधपुर » बिहारी युवक से जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ठगी, शातिर रूपए से भरा बैग भी लेकर भागा

बिहारी युवक से जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ठगी, शातिर रूपए से भरा बैग भी लेकर भागा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
133 Views

अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान और तलाश

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर बिहारी युवक को किसी बदमाश ने पहले ठगी का शिकार बनाया फिर उसका रूपयों कपड़ों से भरा बैग लेकर भाग गया। इस बारे में पीडि़त ने उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। फिलहाल उसका सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना 18 जुलाई की देर शाम को हुई थी।

बिहार के  कुकु राड भभूओ हाल श्मशान घाट पानी की टंकी बोरानाडा निवासी प्रदीपसिंह पुत्र नारायण सिंह कुशवाह ने रिपोर्ट दी कि वह 18 जुलाई की शाम सात बजे बिहार जाने के लिए जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आया था। जहां बाहर पान की दुकान पर कुछ खरीदने गया। तब एक युवक पास में आया और खुद को बिहार का होना बताया। उसने कहा कि उसके मामा रेलवे में टीटी है और वे दोनों का टिकट कम पैसों में एसी रिजर्वेशन में करवा देंगे।

इस पर प्रदीपसिंह झांसे में आ गया और उसे अपना बैग और मोबाइल दे दिया। फिर शातिर फोन पे को यूज करते हुए खाते से 22 हजार 500 रूपए ट्रांसफर कर डाले, इसके बाद मौका लगने पर बैग लेकर भाग गया। बैग में 47 हजार 500 रूपए, कपड़े और जरूरी सामान था। उस बदमाश का आस पास पता लगाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मिला। इस पर पीडि़त ने उदयमंदिर थाने में अब रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान की जा रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले