Translate


Home » जोधपुर » ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लूणी व मण्डोर की धन्यवाद सभा का आयोजन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लूणी व मण्डोर की धन्यवाद सभा का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
353 Views

कांग्रेस कार्यकर्त्ता पार्टी के मजबूत स्तम्भ है : पूर्व विधायक महेन्द्र बिश्नोई
कार्यकर्त्ता निराश नहीं हो, मजबूती से आगामी चुनाव की करें तैयारी : उचियारड़ा

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा एवं पूर्व विधायक महेन्द्र बिश्नोई के आतिथ्य में शनिवार को पाल रोड स्थित खेतेश्वर वाटिका में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लूणी एवं मण्डोर की धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को इस बार कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव में करण सिंह उचियारड़ा मात्र 60 हजार मतों से ही पीछे रहे, जो जोधपुर लोकसभा के वृहद क्षेत्र को देखते हुए कोई विशेष अंतर नहीं है। लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने पश्चात् कार्यकर्ताओं  को एकजुट करने एवं हौंसला बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सभा में लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पीसीसी महासचिव करण सिंह उचियारड़ा एवं लूणी के पूर्व विधायक महेन्द्र बिश्नोई के जोशीले उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जोश एवं जज्बा देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मीटिंग में लूणी के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बिशनोई ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी ने बहुत मेहनत की है। आप ही कांग्रेस की रीढ़ की हड़्डी हो। कांग्रेस पार्टी हमेशा से पीडि़त एवं शोषित लोगों के साथ खड़ी है। मैं जनता के हर सुख दु:ख में हमेशा उपस्थित रहूंगा। हम केवल यह चुनाव हारे है, हौंसला नहीं हारे।

कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में एक बार फिर से मजबूती से खड़ी होगी और सफलता मिलेगी। इसी प्रकार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हार- जीत एक सिक्के के दो पहलू है। चुनाव में कड़ी मेहनत करने पर व मेरे पर विश्वास जताने के लिए कांग्रेसजनों व जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ आगामी पंचायतीराज के चुनाव की तैयारी करें। उचियारड़ा ने कहा कि पहले मैं 5 घंटे कांग्रेस के लिए काम करता था, आप सभी ने मुझे 6 लाख 14 हजार 379 वोट देकर मुझे आपका कर्जदार बनाया। अब मै कांग्रेस एवं मेरी देवतुल्य जनता के लिए 16 घंटे काम कर रहा हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के सुख-दु:ख में हमेशा आपके साथ मजबूती से खड़ा रहूंगा। उचियारड़ा ने कहा कि एक बार पुन: इस धन्यवाद सभा के बड़ी संख्या में उपस्थित रहने और आपका आशीर्वाद देने के लिए मैं आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

धन्यवाद सभा में लूणी पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई, उपजिला प्रमुख विक्रमसिंह विश्नोई, देहात महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल, लूणी सरपंच संघ अध्यक्ष व पाल सरपंच भल्लाराम सारण, धवा समिति सरपंच संघ अध्यक्ष व जानादेसर सरपंच भंवरलाल जाट ,जिला परिषद सदस्य अशोक भाम्बू, जिला परिषद सदस्य प्रेमारामचौधरी, ब्लॉक लूणी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व लूणी प्रधान प्रतिनिधी हनुमानसिंह राजपुरोहित, मंडोर पूर्व प्रधान रूघाराम चौधरी, मंडोर पूर्व उपप्रधान भीमसिंह कड़वड़, ब्लॉक कांगे्रस मंडोर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, कांग्रेस नेता मूसे खान, लूणी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सारण, मंडोर ब्लॉक अध्यक्ष कुम्भाराम मेघवाल, नारनाडी पूर्व सरपंच हीराराम पटेल, फीच पूर्व सरपंच रूपाराम विश्नोई, चौखा सरपंच चुन्नीलाल टाक, जोलियाली सरपंच पाचाराम विश्नोई, कांगे्रस नेता रणछोडऱामसुथार, सुथार समाज अध्यक्ष झंवर पूर्व सरपंच हेमसिह परिहार, कालीजाल संरपच लादूसिंह जोधा, बंशीलाल भील, पंचायत समिति सदस्य धवा, सिणली सरपंच श्रवण, उतेसर सरपंच श्रवण सरगरा, बङली सरपंच किशनलाल मेघवाल, डोली सरपंच पप्पाराम भील, हिंगोला सरपंच मूसे खान, हमीरनगर सरपंच रामलाल फौजी, कांकाणी सरपंच हीराराम बुडिय़ा, रामप्रताप फौजी पंचायत समिति सदस्य, पंचायत समिति सदस्य पिन्टू जी सागर (सतलाना), कांगे्रस नेता सतपाल देवासी, सोहनलाल जाखड़, विनोद बेरू, छोटूसिंह, सिकंदर खान, बोरानाडा पंचायत समिति सदस्य फूलाराम भील, बड़लिया सरपंच ओमप्रकाशचौधरी, पत्रकार हरीश राणावत, भेराराम पटेल अध्यक्ष यूथ कांग्रेस लूणी, प्रह्लादराम सुथार सहित कई गणमान्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सरपंचगण, जनप्रतिनिधि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लूणी विधानसभा के स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले