203 Views

मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर।(सी आर देवपाल म्याजलार)। ओ एल एन संस्थान की सचिव गीता देवी पंवार ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है । विकास के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और बेलगाम बढ़ती जनसंख्या से धरती पर पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। सरकारों को जितना हरियाली के लिए प्रयास करना चाहिए था , उतना नहीं हुआ है। ओ एल एन संस्थान की सचिव गीता देवी पंवार ने अपने जन्मदिन पर 101 पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।साथ ही उन्होंने संस्थान के अन्य सदस्यों से भी अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने का संदेश दिया।


