156 Views
फलोदी। फलोदी जिले के लोहावट पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने घर के ताले तोड़कर सोने- चांदी के आभूषणों तथा नकदी चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिडमलनगर, भोजकोर निवासी पवनकुमार पुत्र सुरजाराम विश्नोई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि अज्ञात चोर उसके घर के ताले तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण तथा नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



