Translate


Home » जोधपुर » मुख्यमंत्री को धमकी के बाद जोधपुर जेल में भी चलाया सर्च अभियान : जेल की छत पर मिला मोबाइल

मुख्यमंत्री को धमकी के बाद जोधपुर जेल में भी चलाया सर्च अभियान : जेल की छत पर मिला मोबाइल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
59 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दौसा जेल से जान की धमकी मिलने के बाद प्रदेश के जेलों में सर्च अभियान चलाया गया है। जोधपुर केंद्रीय कारागार में अभियान चलाया गया तब जेल की छत पर एक मोबाइल बरामद हुआ। जिस पर बरामद कर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। जेल उपाधीक्षक की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।
जेल उपाधीक्षक सौरभ स्वामी के अनुसार केंद्रीय कारागार में अवांछनीय सामग्री की तलाश के लिए जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तब वार्ड संख्या 10 के बैरक संख्या 2 की छत पर तलाशी में एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल कब और किसने डाला इसका पता नहीं लगा है। अज्ञात शख्स के खिलाफ रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दौसा की एक जेल से कैदी ने मोबाइल पर जान की धमकी दी थी। जिसके बाद प्रदेश के जेलों में सर्च चलाया गया है। जोधपुर जेल में भी मोबाइल बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले