Translate


Home » Uncategorized » जर्जर दीवार व मलबा हटाने की मांग, निगम में धरना दिया

जर्जर दीवार व मलबा हटाने की मांग, निगम में धरना दिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
136 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। कागा कॉलोनी स्थित रामगढ़ी छात्रावास की जर्जर दीवार व अवैध रूप से भरे मलबे के खिलाफ बुधवार को क्षेत्रवासियों ने नगर निगम उत्तर में धरना-प्रदर्शन किया।
क्षेत्रवासियों ने पहले नगर निगम के बाहर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद निगम उत्तर के आयुक्त अतुल प्रकाश के कार्यालय के बहार धरना देकर बैठ गए। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से कागा कॉलोनी स्थित रामगढ़ी छात्रावास की जर्जर दीवार गिरने के कगार पर है। वहीं यहां अवैध रूप से मलबा भरा जा रहा है। इससे यहां रहने वाले लोग दहशत में है। कई बार इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की गई लेकिन निगम द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने यहां से जर्जर दीवार व मलबा हटाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले