178 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र पांचवीं रोड पर एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके दिल का दौरा पडऩे की आशंका जताई जाती है। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। पुलिस ने बताया कि उत्तरप्रदेश के बारबकी जिले के आसन्दरा निवासी रामचन्द्र पुत्र मनीराम यादव ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका साथी श्रमिक पंकज पुत्र बैजनाथ प्रजापत की गुरूवार को 5 वीं रोड क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसको इलाज के लिये अस्पताल में लेकर गए जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि संभवत: उसे दिल का दौरा पड़ा होगा। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।



