मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। रविवार को जोधपुर की कायलाना झील में डूबने से 17 साल के बालक की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए गया था। वहां पहाड़ से पैर फिसल जाने से वह कायलाना झील में गिर गया। सूचना मिलने के बाद राजीव गांधी थाना पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाल मॉर्च्युरी पहुंचाया गया। राजीव गांधी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मृतक कुशाग्रसिंह पुत्र रणजीतसिंह (17) डेगाना के खिंदाज गांव का रहने वाला था। कुशाग्र सिंह यूरो इंटरनेशनल स्कूल में 11 क्लास का स्टूडेंट था। रविवार को मोहल्ले व स्कूल के चार दोस्तों के साथ वह कायलाना झील पर घूमने गया था। यहां शिकारगढ़ की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करते हुए झील में गिर गया। वह करीब 20 फिट की उंचाई से झील में गिरा था। साथ के बच्चों के चिल्लाने में झील पर मौजूद लोगों ने पुलिस व गोताखोरों को सूचना दी। मृतक किशोर मूल डेगाना का रहने वाला है और जोधपुर में उसके पिता नौकरी करते हैं। इसके साथ ही उसकी आंखों को दान किया गया है।
