313 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने आज निर्विरोध चुनाव में डॉ भवानी सिंह विश्नोई को अध्यक्ष पद पर चुना। डॉ विश्नोई फ़ार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट में सीनियर रेसिडेंट है। डॉ विश्नोई जोधपुर अरिस्दा के महासचिव भी है। डॉ तरुण सिंह को महासचिव पद पर चुना गया जो मनोरोग विभाग सीनियर रेसिडेंट है। रेडियोलोजी डिपार्टमेंट के डॉ हेमाराम को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। इसके साथ ही कोलकाता में महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में देश भर में चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए एसोसिएशन ने आज से सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।
