Translate


Home » जैसलमेर » वायुसेना विद्यालय जैसलमेर की बालिका खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

वायुसेना विद्यालय जैसलमेर की बालिका खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
206 Views

फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की

जैसलमेर। वायुसेना विद्यालय जैसलमेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता बने।
विद्यालय के सहप्रचार प्रमुख गगेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि दक्षिण – पश्चिम वायु कमान के सात विद्यालयों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भुज गुजरात में सम्पन्न हुआ। जिसमें जैसलमेर की बालिकाओं ने 17 वर्ष आयु वर्ग में अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त किए। जैसलमेर के बालिका खिलाड़ियों ने जयपुर टीम को 5-4 से तथा जामनगर टीम को 6-5 गोल से हराकर फाइनल मैच में भुज टीम को 2-0 गोल से हराकर फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता बने। इन सभी का जुलाई माह में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं हेतु चयन हुआ। इसी प्रकार वायुसेना विद्यालय जैसलमेर के बालक खिलाड़ियों ने 14 वर्ष आयु वर्ग में जयपुर टीम को एकतरफा मुकाबले में 5-0 गोल से हराकर फुटबॉल मैच को जीता।
इस फुटबॉल प्रतियोगिता में जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, गांधीनगर, जामनगर,भुज तथा पुणे के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने तीन आयु वर्ग में सहभागिता की। गुजरात से पुनः जैसलमेर पधारने पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए तिलक लगाकर,माला पहनाकर तथा मिष्ठान्न खिलाकर स्वागत किया।
विद्यालय की कार्यवाह प्रधानाचार्या सरोज कविया ने सभी खिलाड़ियों का प्रार्थना सभा में पुनः स्वर्ण पदक पहनाकर, प्रमाणपत्र भेंट कर तथा विजेता ट्रॉफी के साथ अभिनंदन किया। विद्यालय के खेल शिक्षक उपेन्द्र सिंह भदौरिया व शिक्षिका कीर्ति चूरा तथा जेडब्लूओ तेजेन्द्र सिंह जीटीआई (भू प्रशिक्षण अनुदेशक) के मार्गदर्शन में 30 सदस्य खिलाड़ियों को शानदार, यादगार प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं दी गई।

विजेता बालिका टीम के सदस्य-

हर्षिता मोयल, इशिका मारतोलिया, आयुषी राय,भवि चौपड़ा,अथर्वी जगाणी,स्नेहल गुप्ता, गायत्री इणखिया ,तनीषा सिंह गुर्जर,अरियाना द्विवेदी,रीत बाबू,पदमाक्षी राठौड़, त्रिवेणी भाटिया,राशिका थानवी, विदिशा बिस्सा तथा प्रियंका सियाग ने सहभागिता की।

बालक टीम के सदस्य

आदित्य भारती,अजित सिंह,शौर्यवर्धन कविया, आदित्य कुमार अनुकल्प, अमन मारतोलिया, ऋषभ सिंह,वीर भाटिया,वीरप्रताप सिंह,शौर्य गज्जा, निकुंज भाटिया,नक्ष भाटिया, इरशाद,सार्थक गुप्ता,अक्षित पाठक तथा मौक्तिक सूर्यांशी सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले