766 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई ने शनिवार को अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र सिंगासनी, सजाड़ा, लूणी का दौरा किया।
जोधपुर। पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई ने शनिवार को अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र सिंगासनी, सजाड़ा, लूणी का दौरा किया।
विश्नोई ने ग्रामवासियों से मुलाकात कर जानकारी ली एवम गांव में जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों से बात कर समाधान करने के निर्देश दिये।
ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की राज्य सरकार व प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों की कोई मदद नही की है।
पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से मांग करते हुए अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र की समस्या का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि हनुमानसिंह राजपुरोहित , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेद्र सारण, सजाङा सरपंच प्रकाश जी, मोङी जोशियान सरपंच गजेंद्र सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहें।
