148 Views
फलोदी। फलोदी जिले के बाप पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाप निवासी पुनीत भूतड़ा पुत्र चांदरतन भूतड़ा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि अज्ञात चोर रात्रि में बाप कस्बे से उसके घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर ले गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


