135 Views
फलोदी। फलोदी जिले की भोजासर पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चाडी गांव में प्रकाश पुरी पुत्र भंवरपुरी स्वामी बिना लाइसेंस के अवैध देशी शराब के पव्वे रखकर बेच रहा था। पुलिस ने 126 पव्वे बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


