सॉफ्टवेयर का उपरे महाप्रबंधक अमिताभ ने किया वर्चुअल उद्घाटन
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल द्वारा रनिंग स्टाफ के लिए एकीकृत क्रू मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है। मण्डल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देशन से पावर विंग, जोधपुर द्वारा रनिंग स्टाफ लोको पायलटों के लिए अपने ज्ञानवर्धन एवं गाड़ी संचालन में उत्कृष्टता सिद्ध करने के उद्देश्य से बनाई गई साईट (https://powernwrju.info) का उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने वर्चुअल उद्घाटन किया।
डीआरएम सिंह ने बताया कि संरक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से लोको पायलट अब स्वयं इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली विभिन्न प्रकार की क्रू संचालन समस्याओं को निजात पा बेहतर रेल संचालन कर सकेंगे। इस एकीकृत क्रू मॉनिटरिंग सिस्टम में SPAD रोकथाम और परामर्श, अध्ययन और मूल्यांकन के लिए प्रश्न बैंक इत्यादि विषयों की जानकारी का समावेश होगा, जिससे लोको पायलट आसानी से अपनी विभिन्न क्रू संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।
जोधपुर रेल मंडल के जोधपुर, मेड़ता रोड लॉबी कार्यालयो एवं रनिंग रूम में यांत्रिक विभाग द्वारा स्थापित क्रू मॉनिटरिंग सिस्टम को बनाने एवं रनिंग स्टाफ पावर विंग की कार्य कुशलता को देखते हुए एवं उत्कृष्ट सराहनीय कार्य के लिए जीएम अमिताभ द्वारा कैश अवार्ड की घोषणा की गई है।
पावर विंग के वरिष्ठ मण्डल यान्त्रिक इंजिनियर (शक्ति एवं इनएनएचएम) जोगिंद्र मीणा ने बताया कि रनिंग स्टाफ के लिए एकीकृत सिस्टम को मंडल के क्रू लॉबी कार्यालय, रनिंग रूम में अपडेट कर दिया है, उन्होंने बताया कि इस प्लेटफार्म के अन्तर्गत मॉनिटरिंग डैशबोर्ड, SPAD रोकथाम और परामर्श, अध्ययन और मूल्यांकन के लिए प्रश्न बैंक, प्रमुख यार्ड सिम्युलेटर, लर्निंग रोड मॉड्यूलर, ज्ञान केंद्र, क्विज आधारित परामर्श, RRMS (रनिंग रूम प्रबंधन प्रणाली), रिपोर्ट्स इत्यादि मदो से वास्तविक समय डेटा, इंटरएक्टिव लर्निंग , लागत दक्षता, केंद्रीकृत मॉनिटरिंग और दूरस्थ पहुँच, व्यापक संसाधन, सुधरी हुई संचार व्यवस्था से लाभान्वित होंगे।


