महिला को कराया अस्पताल में भर्ती
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। निकटवर्ती झंवर स्थित बंबोर दर्जियान गांव में 20-21 सितंबर की रात को चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर के आंगन में सो रही महिला को बेहोश कर कमरें में रखे बक्सों से रूपए जेवरात लेकर चंपत हो गए। बाद में घर में जाग होने पर चोरी का पता लगा। महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में झंवर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
झंवर पुलिस ने बताया कि बंबोर दर्जियान के रहने वाले मोडाराम पुत्र मांगीलाल मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 20 सितंबर की रात को वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था, रात डेढ़ बजे के बाद वह सो गया। खेत के सामने ही उसका मकान आया है, जहां रात को मां बाबूदेवी सो रही थी। 21 की सुबह साढ़े पांच बजे वह उठा और घर आया तो पता लगा कि उसकी मां बाबूदेवी अचेतावस्था में पड़ी है। कमरें का ताला टूटा पड़ा है। कमरें के अंदर जाने पर पता लगा कि अटैचियों और बक्सों के भी ताले टूटे पड़े है। अज्ञात चोर वहां से सोन की कंठी, दो चांदी की पायजेब की जोडिय़ां और 1.50 लाख की नगदी ले गए। बाद में घरवालों का उठाकर मां को अस्पताल में बेहोशी हालत में भर्ती करवाया गया। संभवत : चोरों ने कोई बेहोशी की चीज को सुंंघाकर वारदात को अंजाम दिया है। महिला के होश में आने पर बयान लिए गए। झंवर पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुटी है।
