121 Views
– बिना अनुमति के लगे हाथ ठेलो को जब्त करने की होगी कार्रवाई
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में विभिन्न जगहों पर खुले में बिना लाइसेंस नॉनवेज बेचने वालों के विरुद्ध नगर निगम दक्षिण सख्त कार्रवाई करेगा। महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने बताया कि शहर में कई जगहों पर खुले में बिना लाइसेंस के ठेलो पर नॉनवेज बेचने की शिकायत मिल रही है। पार्षद नरेश जोशी और योगेश व्यास के साथ क्षेत्रीय लोगों ने महापौर से मुलाकात की और अवगत कराया कि शास्त्री सर्कल और एमडीएम अस्पताल के आसपास बिना वैध लाइसेंस के नॉनवेज बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल नागरिकों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, बल्कि कई बार कानून व्यवस्था भी बाधित होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह से ठेलो पर नॉनवेज बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम दक्षिण सख्त कार्रवाई करेगा वही ऐसे कई ठेला चालक है जिन्हें वेंडिंग लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। बिना वेंडिंग लाइसेंस के हाथ ठेला लगाने वालों के खिलाफ भी नगर निगम दक्षिण की ओर से अभियान चलाकर कार्य की जाएगी और ऐसे हाथ ठेलो को जब्त किया जाएगा।