Translate


Home » Uncategorized » राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जोधपुर द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की घोषणा

राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जोधपुर द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की घोषणा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
104 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जोधपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित कर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

सभा के अध्यक्ष श्री जगदीश गौड़ ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को शाम 5 बजे महर्षि गौतम भवन में “गौ रक्षा संकल्प एवं पूजन कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी समिति प्रमुख माधव प्रकाश जाजड़ा के नेतृत्व में पूरी होगी।

इसके बाद, 29 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे घंटाघर से जालोरी गेट तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें धर्म और सनातन संस्कृति से संबंधित विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। शोभायात्रा समिति के प्रमुख पवन आसोपा तथा सह प्रमुख श्रीकांत पारीक के साथ जितेंद्र गौड़ एवं विक्रम शर्मा भी आयोजन में योगदान देंगे। प्रेस वार्ता में राजस्थान प्रदेश ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष कमल जोशी ने मीडिया समिति के गठन की जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया कार्यों की जिम्मेदारी डॉ. अजय त्रिवेदी को प्रमुख और विशाल शर्मा को सह प्रमुख के रूप में सौंपी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि परशुराम जन्मोत्सव का समापन समारोह 30 अप्रैल को सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास स्थित परशुराम सर्किल पर महाआरती के साथ संपन्न होगा। इस समापन समारोह के आयोजन का नेतृत्व समिति प्रमुख राजकुमार पारीक करेंगे। अध्यक्ष जगदीश गौड़ और उपाध्यक्ष कमल जोशी ने प्रेस के माध्यम से शहर के ब्राह्मण समुदाय सहित सभी समाजों से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। प्रेस वार्ता के अवसर पर डॉ. अजय त्रिवेदी, पवन आसोपा, श्रीकांत पारीक, जितेंद्र गौड़, माधव प्रकाश जाजड़ा, विशाल शर्मा और प्रताप सिंह खींवसर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संपर्क करें:
विशाल शर्मा: 9414139567
डॉ. अजय त्रिवेदी: 9314722826

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले