Translate


Home » जोधपुर » महिला का शव कट्टे में डाल कलेक्ट्रेट के बाहर फेंका

महिला का शव कट्टे में डाल कलेक्ट्रेट के बाहर फेंका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
132 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर गुरुवार सुबह पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने फुटपाथ पर एक कट्टे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के साथ पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम के साथ एमओबी को भी बुलाया गया। एफएसएल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को एमजीएच की मोर्चरी में भिजवाया गया। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट रोड पर रोडवेज अंडर ब्रिज के सामने फुटपाथ पर एक पीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा पड़ा है जिसमे कोई शव हो सकता है। सूचना मिलने पर उदयमंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और पीले रंग के कट्टे को खोलकर देखा तो दंग रह गई। इस कट्टे में रस्सियों से बंधा एक महिला का शव था। मृतका की उम्र करीब 30-35 साल है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि हत्या कहीं और कर शव को प्लास्टिक कट्टे में डाला गया है। उसके हाथ पैर भी प्लास्टिक रस्सी से बांधे गए थे। दोनों हाथ और पैरों को बांधा गया था। पुलिस द्वारा कट्टें को अंदर से चैक किया गया तो पता लगा कि उसमें एक नई साड़ी, नई चुन्नी और शॉक्स डाले हुए थे। शव भी ज्यादा देर पुराना नहीं था। आशंका है कि हत्या भी बुधवार की शाम या रात में ही की गई है। फिर ब्लैक आउट का फायदा उठाकर उसे डाला गया है। महिला की मांग सूनी है ऐसे में यह भी प्रतीत होता है कि वह अविवाहित हो सकती है। उसके कानों में बालियां पहनी है यह किसी धातु की है। पुलिस ने आस पास के लोगों से पता लगाया तो प्रथम दृष्टया बात सामने आई कि यह कचरा बीनने वाली हो सकती है। फिलहाल पुलिस इस बात की तस्दीक में जुटी है। मृतका की आंख के पास में चोट का निशान मिला है। आंखों में चींटियां भी घुस गई थी। शव से हालांकि किसी प्रकार की दुर्गंध नहीं आ रही। ऐसे में यह माना जा रहा है कि हत्या को भी ज्यादा समय नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान के गहन प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद कार्रवाई आगे बढऩे के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता लग पाएगा। पहचान के बाद हत्यारे तक पुलिस पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले