63 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर (बहादुर सिंह चौहान)। जोधपुर में दिनभर बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए शाम राहत भरी खबर लेकर आई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में शाम के समय हुई मूसलाधार बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। वहीं दिन भर धूप और उमस की वजह से परेशान लोगों को भी राहत मिली। जोधपुर में बीते कुछ दिनों से मौसम में हुए बदलाव के चलते उमस की वजह से लोग परेशान थे। इसके चलते लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में शाम को हुई बारिश के चलते लोगों को सुकून मिला। वहीं मौसम विभाग की माने तो भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि जोधपुर में बारिश के दौरान ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल जाती है। क्योंकि शहर में सड़कों पर बहने वाले पानी की निकासी का सही समाधान नहीं होने की वजह से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है।


