Translate


Home » जोधपुर » बंद मकानो मे दिनभर रैकी कर रात मे चोरी करने वाले दो नकबजन गिरफ्तार

बंद मकानो मे दिनभर रैकी कर रात मे चोरी करने वाले दो नकबजन गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
169 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर (बहादुर सिंह चौहान)। लूणी थाना पुलिस ने बंद मकानों की रैकी करने के बाद रात को चोरी करने वाले दो नकबजनों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में काफी समय से चोरी की शिकायते बढ़ गई जिस पर लूणी पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए सूचना तंत्र के माध्यम से दो चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशांत भारद्वाज, सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा आनन्दसिंह राजपुरोहित (आरपीएस) के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना लूणी डाँ. हनवन्त सिह राजपुरोहित ने टीम का गठन कर क्षेत्र में बढती नकबजनी की घटना के मध्येनजर रखते हुए त्वरित कार्यवाही कर दो नकबजन दिनेश व जोगाराम को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत सेनाई निवासी परिवादी दुर्गसिंह पुत्र सवाईसिह जाति राजपुत ने रिपोर्ट दी की मेरे काका का भाई स्वं. नरपतसिंह पुत्र सुल्तानसिंह सिंह के घर पर उनकी विधवा पत्नि मदनकंवर एवं पुत्र वधु पारसकंवर सो रहे थे एवं पास मे पुराना घर है जिसमे ताला लगा हुआ था। रात के समय करीब 12 बजे बाद एव सुबह 4 बजे के करीब चोर रात मे घर मे पीछे से छिणों की दिवार फादकर आये और पङवा (मकान) का ताला तोडकर घुसे तथा बक्शा एवं छोटी पेटी तथा टंकी का कब्जा एवं ताला तोडकर घर से दोनो सास वधु का गहना चांदी के सिक्के एवं नकदी लेकर फरार हो गये।
प्रकरण मे उच्चाधिकारीयो के निर्देशानुसार थाना स्तर पर टीम गठित कर नकबजनो की तलाश सिणली, सैनाई, धवा, सिवाना, बालोतरा जोधपुर मे तलाश की गयी दौराने तलाश थाना हाजा के कानि राजमोहन 2014 द्वारा मुख्य भुमिका निभाते हुए खास मुखबीरो की मदद से प्रकरण हाजा मे दो मुलजिमान दिनेश पुत्र बागाराम जाति भील उम्र 25 साल निवासी उत्तेसर पुलिस थाना लूणी जोधपुर हाल भीमघोडा पुलिस थाना सिवाना बाडमेर, एवं जोगाराम पुत्र लालाराम जाति भील उम्र 24 साल निवासी सैनाई पुलिस थाना लूणी जोधपुर को दस्तयाब कर थाना लाकर गिरफ्तार करवाया गया। उक्त दोनो ही मुलजिमान ने पूर्व मे भी पुलिस थाना बोरानाडा क्षेत्र में चोरी की वारदातो को भी अँजाम दिया गया है जिस पर दोनो ही अभियुक्तो से विस्तृत पुछताछ जारी है।
इस पूरे प्रकरण का खुलासा करने में डाँ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना लूणी, जीवनराम सउनि पुलिस थाना लूणी, प्रेम कुमार हैडकानि साईबर सैल जोधपुर पश्चिम, राजमोहन कानि 2014 पुलिस थाना लूणी जोधपुर (विशेष भूमिका), विकास कानि 1423 पुलिस थाना लूणी, पदमसिह कानि 2262 पुलिस थाना लूणी, रामकरण कानि 2770 पुलिस थाना लूणी, सुरज कानि 373 पुलिस थाना लूणी, श्रीमती मैना मकानि 2705 पुलिस थाना लूणी, जयपाल कानि 2349 पुलिस थाना लूणी, विनोद कुमार कानि 2775 पुलिस थाना लूणी की सराहनीय भूमिका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले