Translate


Home » जोधपुर » चोरों ने लगाई सूने मकान में सेंध, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी

चोरों ने लगाई सूने मकान में सेंध, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
129 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। बनाड़ थाना इलाके में चोर एक सूने मकान के ताले तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात और नगद रुपए चुरा ले गए। चोर घर से तीन तोला सोना, डेढ़ लाख की नगदी के साथ रुपए से भरे कुछ लिफाफे ले गए। इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी गई।
थाने में रमजानजी का हत्था बनाड़ रोड निवासी ललिता पत्नी प्रकाश चंद्र आचार्य की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनका बेटा घरेलू काम से जयपुर गया हुआ था। पीछे घर पर एक व्यक्ति को देखरेख के लिए रखा हुआ था। गत 23 जुलाई से 29 जुलाई तक घर पर कोई नहीं था।
तीस जुलाई को जब वह घर पर पहुंची तो उनके घर के ताले टूटे हुए मिले। घर में 30 ग्राम वजनी पायल की जोड़ी, एक सोने की चेन, 6 सोने की अंगूठियां, दो जोड़े कान के टॉप्स, नाक की फिनी सहित करीब 30 ग्राम सोना, रुपयों से भरा हुआ गुल्लक, कुछ रुपए बंद लिफाफे व नगद रखे डेढ़ लाख रुपए चोरी हुए मिले। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले