Translate


Home » जोधपुर » कल से बदले मार्ग से चलेगी रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन

कल से बदले मार्ग से चलेगी रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
187 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस एक से 27 अगस्त तक आवागमन में जयपुर के रास्ते संचालित की जाएगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि सुगम रेल संचालन हेतु फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य अटेली-काठूवास-कुंड स्टेशनों पर रेल दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रगति पर रहेगा जिसका ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन नंबर 14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 1 से 27 अगस्त तक जो दिल्ली से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर फुलेरा के रास्ते चलाई जाएगी और परिवर्तित मार्ग में ट्रेन खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14088 जैसलमेर-दिल्ली रुणिचा एक्सप्रेस जो जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर चलेगी और रास्ते के जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई अलवर एवं खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले