Translate


Home » जोधपुर » ट्रक चालक और महिला ने फंदा लगाकर दी जान

ट्रक चालक और महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
68 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। कमिश्ररेट में ट्रक चालक और एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।
करवड़ पुलिस ने बताया कि झंूनुनू के चनानिया चौक पिलानी निवासी प्रमोद पुत्र विनोद ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय अरूण सैनी ट्रक चलाता था। वह 11 सितंबर को ट्रक लेकर जोधपुर के एक बायोकॉल फैक्ट्री मेलवास आया था। इसके बाद उसने ट्रक के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को लेकर कोई संदेह नहीं जताया गया। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।
इसी तरह नेतड़ा करवड़ निवासी संजय पुत्र ढगलाराम ने करवड़ पुलिस को बताया कि उसके भाई की पत्नी 25 वर्षीय सुनीता पत्नी सुरजाराम ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसे फं दे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले