Translate


Home » जोधपुर » फैक्ट्रियों से मोबाइल चुराने वाली गैंग से 20 मोबाइल बरामद

फैक्ट्रियों से मोबाइल चुराने वाली गैंग से 20 मोबाइल बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
57 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के पाल रिको चतुर्थ चरण में आई एक फैक्ट्री में चोरों ने चार दिन पहले सैंध लगाकर श्रमिकों के मोबाइल चुराने वाली गैंग से पुलिस ने बीस मोबाइल जब्त किए है। आरोपी मोबाइल स्नेचिंग में भी शामिल रहे है। गैंग के तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। जोकि अभी पुलिस अभिरक्षा में चल रहे है।
बोरानाडा थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश हाल रिको चतुर्थ फेज स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक रफीकुल आलम की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह अपने कुछ साथियों संग काम करता है। फैक्ट्री में उसका और उसके चार पांच साथियों के मोबाइल फोन अज्ञात शख्स चुरा कर ले गए।
मामले की जांच कर रहे एएसआई दमाराम ने अब तीन आरोपियों खुडाला झंवर निवासी रविंद्र उर्फ रविनाथ उर्फ खलानाथ पुत्र मोहननाथ,  भाद्राजून बांकली जालोर हाल बोरानाडा निवासी करणनाथ पुत्र शेषनाथ एवं नारनाडी बोरानाडा निवासी राजूनाथ पुत्र स्वामीनाथ को पकड़ा था।
थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिए जाने पर कई फै क्ट्रियोंं में मोबाइल चोरी का खुलासा हुआ। इनकी निशानदेही पर बीस मोबाइल जब्त किए गए है। इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले