Translate


Home » जोधपुर » गैंगरेप करने के दो आरोपी गिरफ्तार

गैंगरेप करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
49 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। लोहावट पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि गत 18 सितंबर को पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दूर के रिश्तेदारों ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर वायरल करने की धमकी दी गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों अचलाराम और कालुराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रकरण में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले