33 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का प्रमुख कारण बन रहे ग़ैर-क़ानूनी मोबाइल बूस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस पूरे अभियान में एयरटेल के इंजीनियर रोहित माथुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भारती एयरटेल लिमिटेड ने इस गंभीर समस्या को भारत सरकार संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग के संज्ञान में लाया कि जोधपुर शहर में अवैध रिपीटर्स का बड़े स्तर पर उपयोग हो रहा है, जिसके चलते कॉल ड्रॉप, नेटवर्क इंटरफेरेंस और डाटा और कॉल क्वालिटी की दिक्कतें सामने आ रही हैं। मंत्रालय को सूचना दिए जाने के पश्चात, वायरलेस मॉनिटरिंग टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस टीम में अजमेर से आए रामनिवास और लोकेश कुमार मीना सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान जोधपुर शहर से 50 से अधिक अवैध मोबाइल रिपीटर्स हटाए गए।



