Translate


Home » पाली » रामद्वारा में हुआ श्रीराम कथा का आयोजन, जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीराम कथा

रामद्वारा में हुआ श्रीराम कथा का आयोजन, जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीराम कथा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
222 Views

देवली कला। देवली कला रामद्वारा में श्री राम कल्याणदासजी महाराज के 128 वे निर्वाण महोत्सव पर सोमवार को श्री राम कथा प्रारम्भ हुई। कथा वाचक संत श्री गोविंदराम महाराज ने बताया कि श्रीराम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है। मनुष्य को इस संसार में कैसे रहना है, क्या करना है। किस प्रकार से संबंधों का निर्वाह करना है और कैसे जाना है।

कथा सुनने यह सब सीखने को मिलता है। एक सप्ताह अखंड रामधुन ,राम नाम का जाप जारी रहा रामद्रारा के गादीपति संत श्री गोविंदराम महाराज ने बताया कि श्री श्री 1008 श्री कल्याणदासजी महाराज के 128 वे निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष में दिनांक 29 अप्रैल से 5 मई तक राम कथा एव 27 अप्रैल से 6 मई तक अखंड रामनाम जपयज्ञ, मुख्य जागरण दिनांक 5 मई रात्रि में हुई एव 6 मई को देवल चरण पादुका पूजन किया जाएगा। साध्वी देवी सोनी ने भी सनातन धर्म को जीवित रखने एव अपने जीवन मे उसका महत्व को बताया हिन्दू धर्म मे सन्तो के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने बताया कि निर्वाण महोत्सव में दोहपर 12 से 4 बजे तक ओर रात्रि को 8 बजे से 11 बजे तक बडी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण कथा एव भजनों का लाभ ले रहे थे और खेड़ापा धाम एवं आस पास दूर दूर से बड़ी संख्या में संत पधारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले