मधुहीर राजस्थान
जोधपुर (बहादुर सिंह चौहान)। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल भंडारण तथा शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस और पाइप लाइनों के आवश्यक रखरखाव व सफाई कार्य के चलते 17 मार्च 2026 को जोधपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 17 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 18 मार्च को तथा 18 मार्च की जलापूर्ति 19 मार्च को की जाएगी।
वहीं झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र—सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास के इलाकों में 17 मार्च को सुबह 10 बजे तक ही सामान्य जलापूर्ति होगी। इन क्षेत्रों में 18 मार्च की जलापूर्ति 19 मार्च को और 19 मार्च की जलापूर्ति 20 मार्च को की जाएगी।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान पानी का संग्रह कर आवश्यक व्यवस्था कर लें।



