Translate


Home » जोधपुर » वाटसअप गु्रपों में जोडक़र शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी

वाटसअप गु्रपों में जोडक़र शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
94 Views

सोशल मीडिया पर आए ग्रुप्स के चक्कर में उलझा वृद्ध : लुटा बैठा 23.40 लाख

जोधपुर। शहर के कमला नेहरू नगर ई सेक्टर में रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति को वाटसअप ग्रुप से जोडक़र उनसे 23.40 लाख रूपयों की ठगी कर ली गई। शातिरों ने उन्हें शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर ठगा और लाखों की रकम ऐंठ ली। अंत में 20 लाख मांगे जाने पर उन्हें ठगी का पता लगा। अब इस बारे में प्रतापनगर थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है।
ई-83 कमला नेहरू नगर निवासी किशोरमल बोहरा पुत्र कनकमल बोहरा जैन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 18 मार्च को उनके मोबाइल पर 993 इनर्केडिबल इंडिया ग्रुप और वीआईपी स्टेट स्ट्रीट गुप्स से मैसेज आए। जिस पर जुडऩे को कहा गया तो उन्होंंने इग्रोर कर दिया। बाद में 20 अप्रेल से फिर से उन्हें उक्त गुप्स से जुडऩे और इंवेस्ट के नाम पर बड़ा मुनाफा होने की बात की गई। इस पर उन्होंने विश्वास करते हुए 30 अप्रेल को गुप्स को ज्वाइन कर लिया। बाद में उन्हें ग्रुप्स के माध्यम से शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा होने का झांसा देकर शातिरों ने उलझाया और रकम इंवेस्ट को कहा। तब उन्होंने अलग अलग तारीखों में मई माह में रूपए इंवेस्ट कर दिए। कभी एक लाख तो कभी दो लाख इस तरह रूपए इंवेस्ट करते गए।
8 मई को उनके मोबाइल पर संदेश आया कि आपको 3200 शेयर पर 73 के भाव से रूपए मिलेंगे। फिर उन्हें 29 हाजर 200 शेयर के लिए 430 रूपए दिए जाने के बात की गई और मुनाफे के तौर 1.30 करोड़ का लाभांश होना बताया गया। इसके लिए उन्हें 30 लाख रूपए भेजने को कहा गया। तब विश्वास करते हुए उनके द्वारा भारतीय स्टेट बैंक से एक साथ दस लाख रूपए शातिरों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। मगर उन्हें 20 लाख रूपए और देने के लिए दबाव बनाया गया तो वे शातिरों द्वारा की गई चाल को समझ गए और खुद को ठगी का शिकार होना माना। शातिरों ने बुजुर्ग किशोरमल बोहरा जैन से 23 लाख 40 हजार रूपए अलग अलग किश्तों में ऐंठ लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले