Translate


Home » पाली » राजस्थान सरकार के 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत बगड़ी नगर पुलिस थाने में

राजस्थान सरकार के 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत बगड़ी नगर पुलिस थाने में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
79 Views

आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं घरेलू हिंसा रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

बगड़ी नगर। बुधवार को महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना बगड़ी नगर संचालक संस्था ड्रीम पावर सोसाइटी, भीलवाड़ा के विधिक परामर्शदाता दुर्गा सैन और सामाजिक कार्यकर्ता गुणवंती पवार और महिला कांस्टेबल पारस जाट द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया । महिलाओं को वर्तमान में बढ़ रहे अपराधों को रोकने और उनके प्रति सतर्क रहने वह अपराध के प्रति लड़ने के प्रशिक्षण गुण सिखाए गए। बस में सफर करते समय मनचलों द्वारा छेड़ना और धक्का देने पर, अकेले सफर करते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए और घरेलू हिंसा के अपराधों को कम करने के लिए सजगता व उनकी शिकायत दर्ज करने के लिए थाने में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र खोला गया है। केंद्र की जानकारी देकर थाने में इस केंद्र का विजिट करवाया गया। राजीविका बैंक मित्रा आशा चौहान, समूह की महिलाएं चंपा सोलंकी, श्रेणी देवी, प्रेम देवी और आंगनबाड़ी केंद्र 1 ,2 ,3 ,4 ,5 की स्नेहलता साथीन, कार्यकर्ता मधु मेवाड़ा, सहायिका शहनाज बानो, कार्यकर्ता सदा कंवर, कार्यकर्ता संतोष शर्मा, कार्यकर्ता शबाना बेगम, कार्यकर्ता आईचुकी देवी, कार्यकर्ता माया कुमारी, कार्यकर्ता रश्मि शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले