Translate


Home » जैसलमेर » पत्रकार पर हमले के आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तारः एसपी सुधीर चौधरी

पत्रकार पर हमले के आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तारः एसपी सुधीर चौधरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
98 Views

जैसलमेर। जैसलमेर जिले के भणियाणा थाना क्षेत्र के उचपदरा गांव में एक स्थानीय पत्रकार पर हुए हमले के मामले में एसपी सुधीर चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पत्रकार पर हमला जेल में बैठे एक शख्स के इशारे पर किसी ने किया है ऐसी आशंका जताई जा रही है। हमने एक आरोपी को पकड़ा है और उससे अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिग के साथ कुकर्म के मामले में जेल में बैठे एक अपराधी की खबर हीराराम द्वारा चलाए जाने के बाद हमला करवाए जाने के हीराराम ने आरोप लगाए और हमें भी इनपुट मिले हैं की जेल में बैठे व्यक्ति के इशारे पर ही हमला हुआ है। एसपी सुधीर चौधरी ने पत्रकार पर हुए हमले के आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि 12 मई की शाम को पत्रकार हीराराम मेघवाल को चार अज्ञात आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल हुए हीराराम को मृत समझ कर आरोपी मौके से भाग निकले। उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। हाथ, पैर एवं सिर में फ्रैक्चर हो गए। भणियाणा हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया, जहां पर वो एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। स्थानीय पत्रकार हीराराम ने बताया कि पिछले दिनों एक नाबालिग के साथ बलात्कार की जुड़ी घटना की कवरेज के बाद पुलिस ने हरीसिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, तब से लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसी को लेकर पिछले रविवार घर से बाहर निकलने पर कुछ लोगों ने मुंह बांधकर जानलेवा हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले