Translate


Home » जैसलमेर » जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही शातिर नकबजन गैंग का किया पर्दाफाश

जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही शातिर नकबजन गैंग का किया पर्दाफाश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
223 Views

तीन मुल्जिमान को किया दस्तयाब एक दर्जन से अधिक वारदातों का किया खुलासा

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। ज्ञात रहे कि दिनांक 13.05.2024 को प्रार्थी इस्लाम खां पुत्र रज्जू खां जाति मुसलमान निवासी छः ढाणी
मोहनगढ़ ने पुलिस थाना मोहनगढ़ रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.05.2024 की रात्रि में मेरा परिवार मकान के आंगन में सो रहा था। रात्रि में
अज्ञात चोर मेरे मकान में घुसकर मेरे कमरे का ताला तोड़कर कमरे रखी संदूक उठाकर ले गये। मेरी पत्नी उठी तो देखा की कमरे का ताला टूटा
मिला कमरे को चैक किया तो संदुक नहीं थी जिस पर मैने आवाज देकर लोगों को बुलाया और पैरों के निशान का पीछा करना शुरू किया व
पुलिस को इत्तला दी। तभी मालुम हुआ कि रहीमखां पुत्र लखू खां जाति मुसलमान निवासी छः ढाणी मोहनगढ के मकान के अन्दर से सदूंक
चोरी हुआ है जिसमें गहने व नगदी इत्यादि थे। पदचिह्नों पर गये तो करीब पांच छः सौ मीटर दूर झाड़ियों में रहीमखा की संदूक खुली हुई तथा
संदुक में रखा सामान बिखरा हुआ मिला, तथा उसमें रखे 01 लाख रूपये नकदी नहीं थे। उससे थोड़ी दूर आगे मेरी संदूक झाड़ियो में फैंकी हुई
मिली व सामान बिखरा हुआ मिला जिसमें से लगभग 15 हजार रूपये नकदी व सोने चांदी के गहने चोर चोरी कर साथ ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। गठित टीम द्वारा की गई कार्यवाही:- वर्तमान में जिले में लगातार एक ही तरीका वारदात से हो रही नकबजनी की बडी वारदातों को मध्यनजर रखते हुए इन घटनाओं को हर सूरत में सरसब्ज करने के लिये अज्ञात मुल्जिमानों की धरपक्कड हेतु पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के आदेषानुसार गोपालसिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण के निर्देशन में संजीव कटेवा वृताधिकारी वृत नाचना के सुपरविजन में प्रेमप्रकाश निपु थानाधिकारी पुलिस थाना मोहनगढ़ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा ग्रामीणों व मुखबीरों के सहयोग से करीब 20 किलोमीटर तक अज्ञात नकबजनों के अस्पष्ट पदचिह्नों का पीछा कर तीन मुल्जिमानों को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब सुदा मुल्जिमान से तकनिकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उक्त गैंग द्वारा जिला जैसलमेर जोधपुर बीकानेर व हनुमानगढ़ में एक दर्जन से अधिक कई नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। तरीका वारदात:- नकबजनी गैंग द्वारा मोटरसाईकिल व चैपहिया वाहन का प्रयोग कर अपने निवास से 300-400 किलोमीटर दूरी पर जाकर वाहन को रोड़ पर खड़ा कर रहवासी मकानों का गूगल मैप से निरीक्षण कर चयन करना, तत्पश्चात पैदल-पैदल 2-3 किलोमीटर चलकर पैरों में दो-तीन जुराबें पहनकर पैरों की आहट को कम कर घरों में सोये हुए घरवालों की नजरों से बचकर खिड़की दरवाजों छतों से घर में प्रवेश कर गहने व नकद रुपयों वाले बक्से संदूक का चयन कर उसे उठाकर 500-600 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में ले जाकर नकदी व आभूषण चोरी कर लेना व अन्य सामान वहीं छोड़कर भाग जाना तथा एक ही रात में दो-तीन घरों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम देना। मुल्जिमान ऐसो आराम व लग्जरी लाईफ के लिये चोरी कर रहे थे। गिरफतार सुदा मुल्जिमान से जिले के विभिन्न प्रकरणों में विस्तृत पूछताछ जारी हैं। जिनसे और भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना हैं। मुल्जिमान आले दर्जे के शातिर नकबजन हैं। गिरफतार मुल्जिमान:-सुखराम पुत्र बलवीरसिंह उम्र 25 साल, जाति बावरी निवासी मलड़खेड़ा पुलिस थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़।गुरबचनसिंह पुत्र सुन्दरसिंह उम्र 26 साल जाति बावरी निवासी मलड़खेड़ा पुलिस थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़।गुरदीपसिंह पुत्र प्रीतमसिंह उम्र 29 साल जाति बावरी निवासी साबूआना पुलिस थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले