Translate


Home » जोधपुर » कर्जदारों से बचने के लिए रची सात लाख लूट की झूठी कहानी पुलिस ने दो घंटे में खोली

कर्जदारों से बचने के लिए रची सात लाख लूट की झूठी कहानी पुलिस ने दो घंटे में खोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
150 Views

जोधपुर। कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास एक युवक के साथ दिनदहाड़े सात लाख रुपए की लूट हो गई। लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो असलियत सामने आ गई। युवक के बयान बदलने पर उसकी झूठी कहानी पकड़ी गई। पुलिस ने मात्र दो घंटों के भीतर इस झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ में पता चला कि युवक ने कर्जदारों से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस अब युवक के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। एसीपी पश्चिम छवि शर्मा ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक के पिता एक एजेंसी चलाते है। उनके पास कार बेचने से आए और कुछ एजेंसी के कलेक्शन के करीब सात लाख रुपए पड़े थे। उन्होंने यह राशि अपने पुत्र को बोंबे मोटर्स चौराहा के पास स्थित एक निजी बैंक में जमा करवाने दी। कुछ देर बाद पुत्र ने बात फैलाई कि उसके पास से कल्पतरू शॉपिंग सेंटर में बदमाशों ने सात लाख रुपए लूट लिए है। इस सूचना पर शास्त्रीनगर पुलिस के साथ एसीपी पश्चिम छवि शर्मा और वहां पहुंचे और जांच शुरू की। उसने पहले बाइक पर आए बदमाशों द्वारा बैग छीनना बताया। इस पर बैंक और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो उसमें लूट की वारदात के आलामात नजर नहीं आए। वहीं उसने पहले मोटर बाइक पर दो बदमाशों के आने तो बाद में सात-आठ लडक़ों द्वारा बैग लूटने की बात बताई। एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि उसके बयानों में विरोधाभास होने और लूट की वारदात के कोई सबूत नहीं मिलने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई। युवक ने कर्जा आदि ले रखा है। जिस पर उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। वास्तव में वह लूट की झूठी कहानी रचकर कर्जदारों से बचना चाहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले