Translate


Home » पाली » हजरत अशरफ अली बाबा सांलाना उर्स मे बडी संख्या उमडे जायरीन किए अकीदत के फूल पेश

हजरत अशरफ अली बाबा सांलाना उर्स मे बडी संख्या उमडे जायरीन किए अकीदत के फूल पेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
108 Views

मारवाड़ जंक्शन (अजयसिंह तोमर)। नाडोल कस्बे मे पाली उदयपुर हाईवे देसूरी रोड स्थित हिन्दु-मुस्लिम एकता का प्रतीक हजरत अशरफ अली बाबा (दादापीर साहब) का बुधवार रात्री को आयोजित 48 वां सालाना उर्स में आस- पास क्षेत्र से बडी तादाद में जायरीन हिस्सा लेकर दादापीर के चौखट पर शीश नवा कर देश में अमन चैन व भाईचारे दुआ मांगी।
उर्स का आगाज शाम को शाम को 7 बजे दादा पीर साहब के आस्ताने पर चादर पोशी की रस्म अदायगी के साथ हुआ ।
रात्री मे नमाजे इशा के बाद आयोजित महफिले ए कव्वाली प्रोग्राम का आगाज पगडीबंद कव्वाल फिरोज साबरी जोधपुर ने करो कृपा म्होरे ख्वाजा महाराजा,भूलेगे कभी मोहब्बत रसूल….तू तो प्यार किए जा प्यार ही इबादत है नाते रसूल से किया इसके फनकार सलीम राजा मुम्बई ने अल्लाह हर एक बन्दे को इमान की दौलत दे गुनागारो न घबराओं यह जन्नत है मोहम्मद की,अली मौला  एक से बढकर कव्वाली व कलाम,गजल पेश कर उपस्थित जायरीनों को अकीदत के रंग मे रंग दिया।
कार्यक्रम मे अतिर्थियो व भामाशाहो का इन्तजामिया उर्स कमेटी द्वारा साफा माल्यार्पण कर कार्यक्रम मे इन्होने शिरकत की। इस दौरान भामाशाह मुकेश कुमार भाटी,सुनिल मेहता,नाडोल उपसरपंच भवानीसिहं राजपुरोहित,अविनाशसिहं राजपुरोहित,वार्डपंच प्रेम मेघवाल आदि ने शिरकत की यह कार्यक्रम  हुए- उर्स की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात्री को नमाजे इशा के बाद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम हुआ जिसमे मौलाना मो. नफीस,मौलाना इशा अशरफी द्वारा नाते रसूल,तकरीर पेश की उर्स के दिन बुधवार अलसुबह दादापीर साहब के आस्ताने गुल पोशी की रस्म अदायगी के बाद मदरसा के बच्चो द्वारा कुरानख्वानी की गई दोपहर मे नमाजे जौहर के बाद मदरसा से बैण्डबाजो एवं ढोल ताशो के साथ चादर का जुलुस रवाना होकर मुख्य मार्गो से होता हुआ शाम को उर्स परिसर दादापीर साहब की दरगाह पर पहुच अकीदतमंदो ने आस्ताने औलिया पर चादर पोशी की रस्म अदा के बाद खुदा के बारगाह मे हाथ उठाकर देश मे भाईचारा एवं खुशहाली की दुआ की उर्स के सफल आयोजन में मुस्लिम समाज नाडोल के सदर बाबू खां पठान,इन्तजामिया उर्स कमेटी सदर अयाज भाई,नारायणलाल सुथार,यासीन मो.याकुब खां,जाकिर मो,रफिक मो.फयाज मो.फिरोज बहादूर,रुस्तम रंगरेज मो.युसुफ पठान,रसूल खां,सलीम मो.बदरुदीन,असलम खां,बाबू मो.अशरफ मो.दिलदार खां,रुस्तम भाटी,समीर खां,इमरान मो.हनीफ खां आदी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले