Translate


Home » बाड़मेर » बाड़मेर ज़िला कलेक्टर का रामसर दौरा

बाड़मेर ज़िला कलेक्टर का रामसर दौरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
91 Views

विभिन्न सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बाड़मेर (असरफ मारोठी)। ज़िला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को ज़िले के रामसर उपखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण, भोजन में गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

ज़िला कलेक्टर बाड़मेर ने रामसर में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लाइन में खड़े रहकर टोकन कटवाया और अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर खाने में गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने रसोई में भोजन बनाने की प्रक्रिया व भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता एवं पौष्टिकता व रसोई की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने रसोई में भोजन कर रहे लोगों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यरत स्टाफ को रसोई में आने वाले लोगों को आदरपूर्वक भोजन परोसने ओर मेन्यू का पालन करने हेतु दिशा निर्देश दिए।

अपराधिक तत्त्वों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से हो कार्रवाई

ज़िला कलेक्टर ने इस दौरान रामसर पुलिस थाने का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाने, कम्प्यूटर रूम, रोजनामचे, कंट्रोलरूम, मैस रूम आदि का अवलोकन किया एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रामसर पुलिस थाने में व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में दर्ज लम्बित मामलों की जानकारी लेकर उनका जल्द ही निस्तारण करने हेतु पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और अपराधिक तत्त्वों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ज़िला कलेक्टर ने महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध अपराधों के मामलों में विशेष रूप प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से समाजिक वैमनस्य उत्पन्न करने वालों और अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समाजिक समरसता बनाए रखने ओर युवा पीढ़ी को अपराध की दुनिया में जाने से रोकने के लिए यह अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने थाने में आने वाले परिवादियों के साथ संवेदनशीलता एवं शालीनता के साथ व्यवहार करने और बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पंचायत समिति सहित सभी सरकारी कार्यालयों में करें ई फाइलिंग प्रणाली से काम

जिला कलक्टर ने रामसर दौरे के दौरान पंचायत समिति रामसर का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत समिति कार्यालय में स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित रिकॉर्ड की जांच करते हुए कार्यरत अधिकारियों और कार्मिकों को उत्कृष्ट कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में सभी कार्य भौतिक फाइल के स्थान पर ई-फाईल प्रणाली से संपादित किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि ई फाइलिंग से आमजन के कार्य अधिक कुशलता एवं समयबद्धता से पूरे हो सकेगें एवं उन्हे राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी शाखा अधिकारी लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण करें और औसत फाइल निस्तारण समय को कम किया जाए। साथ ही उन्होंने कार्यालय में अनुपयोगी फर्नीचर स्टोर में जमा कराने व अनुपयोगी सामान का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

आमजन को मिले पेयजल की सुचारू आपूर्ति

जिला कलेक्टर जैन ने रामसर दौरे के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होने अधिकारियों ओर कार्मिकों की उपस्थिति का निरीक्षण किया और मोटरों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने ओर पानी की चोरी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंप हाउस में यंत्रों और उपकरणों के उचित रखरखाव किया जाए। आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि भीषण गर्मी के मौसम में उन्हे कोई दिक्कत ना हो।

रामसर सीएचसी का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने रामसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने उपस्थिति पंजीकाओं की जांच कर सुनिश्चित किया कि चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी नियमितता और समयबद्धता के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने मरीजों से बातचीत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक किया। जिला कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने सीएचसी में भीषण गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों हेतु आरक्षित बेड, आवश्यक दवाइयों तथा उपकरणों की उपलब्धता एवं जांच तथा उपचार की व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सफाई व्यवस्था का किया अवलोकन सीएचसी स्टाफ को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और भर्ती मरीजों को नई बेडशीट उपलब्ध कराने हेतु किया निर्देशित, जिला कलक्टर ने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क एवं पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को जिले में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। हीटवेव के प्रतिकूल प्रभावों से आमजन के बचाव हेतु व्यक्तिगत सावधानियों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार के लिए दवाओं, उपकरणों और सभी चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

कचरा पृथक्कीकरण इकाई का किया निरीक्षण

ज़िला कलेक्टर ने इस दौरान उपखंड क्षेत्र के चाडार मदरूप स्थित कचरा पृथक्कीकरण इकाई का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर कचरा संग्रहण के लिए आने वाली गाड़ी में कचरा पृथक कर डालने की अपील की। ज़िला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की सहभागिता से प्रशासन कचरा पृथक्कीकरण इकाई के द्वारा क्षेत्र में शत प्रतिशत स्वच्छता सुनिश्चित कर सकेगा, इस दौरान जलदाय विभाग के अधिशाषी अधीक्षण अभियन्ता जयरामदास, उपखंड अधिकारी रामसर अनिल जैन सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले