109 Views
मधुहीर राजस्थान
बालोतरा। बालोतरा जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने शुक्रवार की शाम को राजकीय नाहटा चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने तापघात एवं हिट वेव से प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तापघात एवं हिट वेव के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाए



