Translate


Home » जैसलमेर » नये फौजदारी कानून विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

नये फौजदारी कानून विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
149 Views

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर। राजस्थान उच्च न्यायालय व राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी के निर्देषानुसार नये फौजदारी कानून-2023 (न्यू क्रिमिनल लॉज, 2023) विषय पर न्यायिक अधिकारीगण, अभियोजन अधिकारीगण व अधिवक्तागण का दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्यालय जैसलमेर पर एडीआर सेंटर में जिला एवं सत्र न्यायाधीष पूरणकुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रषिक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला एवं सत्र न्यायाधीष पूरणकुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 01 जुलाई से नये फौजदारी कानून भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 प्रभावी होने जा रहे हैं एवं कानूनी प्रावधानों की प्रभावी ढंग से पालना हेतु सभी को इसकी पर्याप्त जानकारी होना आवश्यक है, इसी उद्देशय से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जारहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दिवस पर विभिन्न विषय पर चार सत्र रखे गये। प्रथम सत्र में अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सौभाग्यसिंह चारण ने भारतीय न्याय संहिता, 2023, द्वितीय सत्र में न्यायिक मजिस्ट्रेट गजेंद्रकुमार ने अपराध श्रेणियों और उभरती कानूनी प्रक्रियाओं का व्यापक अवलोकन, तृतीय व चतुर्थ सत्र में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पोकरण नवीन रतनू व अधिवक्ता कंवराजसिंह राठौड ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से व्याख्या की व उपस्थित सभी अधिकारीगण ने इन पर व्यापक चर्चा करते हुए अपने-अपने विचार व सुझाव रखे।

प्रषिक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारीगण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश , जैसलमेर सत्येंद्रप्रकाश चोटिया, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश , पोकरण नरेंद्रकुमार खत्री, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जैसलमेर डॉ लेखपाल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पोकरण नवीन रतनू, न्यायिक मजिस्ट्रेट गजेंद्रकुमार, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सौभाग्यसिंह चारण, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सांकडा मुकाम पोकरण विजय कुमार तथा अभियोजन विभाग की ओर से अभियोजन अधिकारीगण पवनकुमार जोषी उपनिदेशक, रमणलाल बालोच लोक अभियोजक, भवानीसिंह भाटी सहायक निदेशक, खुशाल दैया अभियोजन अधिकारी तथा सहायक अभियोजन अधिकारी भंवराराम तथा बार संघ के अधिवक्तागण कंवराजसिंह राठौड, श्यामपालसिंह राठौड, खूबाराम पंवार, अशोक राठौड, अशोक बारूपाल, पवन प्रजापत, रजिया मेहर, चंद्रप्रकाश नागल, कूंपाराम, शिप्रा शांडिल्य तथा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मदनसिंह सोढा, असिसटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मयंक व्यास उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले