Translate


Home » जोधपुर » जोधपुर डिस्कॉम एमडी ने किया कॉल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण

जोधपुर डिस्कॉम एमडी ने किया कॉल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
329 Views

कार्यकलापों का किया अवलोकन, त्वरित निस्तारण के प्रति गंभीरता बरतने के दिए निर्देश

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री ओपी कसेरा ने शनिवार रात्रि 10.45 बजे डिस्कॉम परिसर में स्थित केंद्रीय कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री कसेरा ने कॉल सेंटर की व्यवस्थाओं एवं सेंटर द्वारा संपादित गतिविधियों का अवलोकन कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने डिस्कॉम के कॉल सेंटर पर आने वाली शिकायतों की जानकारी ली और कहा कि सेंटर में चौबीस घंटे, सातों दिन विद्युत आपूर्ति व्यवधान व अन्य तकनीकी शिकायतें दर्ज होती हैं। इन सभी के जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति हर स्तर पर गंभीरता बरती जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर डिस्कॉम के केंद्रीय कॉल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 18001806045 पर शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध है, जहां किसी भी समय बिजली से संबंधित समस्याओं की शिकायतें दर्ज करवा कर राहत प्राप्त की जा सकती है।
बिजली व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए सर्किल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित
भीषण गर्मी के मद्देनजर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाये रखने तथा बिजली उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक निर्देशानुसार वृत्त स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।
प्रबंध निदेशक के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति व्यवधान व अन्य तकनीकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए स्थापित ये नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे कार्यरत रहेंगे।
मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम
1. टोल फ्री नम्बर . 18001806045
2. व्हाटसअप नंबर . 9413359064
3. 1912
जोधपुर जोन
जोधपुर जोन . 02912651200,
जोधपुर सिटी सर्कल 02912517896,
जोधपुर जिला वृत्त 02912517894,
पाली सर्किल 02932281270,
फलोदी सर्किल 02925299203,
सिरोही सर्किल 02972225455, 9257031411, 9257031413
बाड़मेर जोन
बाड़मेर जोन/सर्कल 02982223788, 9257031324, 9257031325,
बालोतरा सर्किल 02988294375, 9257031311, 9257031312
जैसलमेर सर्किल 02992254481, 9257031343, 9257031344,
जालोर सर्किल 9257031353, 9257031354,
सांचौर सर्कल 9257031401, 9257031402,
बीकानेर जोन
बीकानेर जोन . 01512226200, 9414058427,
बीकानेर जिला वृत्त 9414058562,
अनूपगढ़ सर्कल 9251645944, 9251645945,
चूरू सर्किल 01562250372,
श्रीगंगानगर सर्किल 01542442087, 9413359741,
हनुमानगढ़ सर्कल 9414059833

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले