Translate


Home » पाली » सुरेश कुमार ने मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

सुरेश कुमार ने मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
105 Views

मधुहीर राजस्थान
बगड़ी नगर (रमेश भट्ट)। सोमवार को सुबह करीब 10.30 बजे के आस पास सुरेश कुमार पुत्र डगरा राम जाति सीरवी बेरा बलदा बगड़ी नगर जो माता जी की ढिमडी से रामदेवरा आते समय बेरा लाखेटिया के पास एक ओपो कम्पनी का मल्टीमीडिया मोबाइल मिला। जिस पर सुरेश कुमार ने आस पास देखा तो कोई व्यक्ति नजर नही आया, सुरेश कुमार ने आस पड़ोस में मोबाइल के मालिक की अपने स्तर पर खूब तलाश की मगर नही मिला । जिस पर अंत में सुरेश कुमार पुलिस थाना बगड़ी नगर पहुंचा और मोबाइल सिपाही मुकेश चौहान को सुपुर्द कर पूरी घटना बताई, जिस पर सिपाही ने सुरेश कुमार की पीठ थप थप्पा कर शाबाशी दी और नरेगा मेट कालूराम से संपर्क कर मोबाइल के मालिक कैलाश अग्रावत पुत्र बाबूलाल जाति वैष्णव निवासी बड़ा बास बगड़ी नगर जिला पाली को बुलाकर मोबाइल सुपुर्द किया । अपना खोया हुआ लगभग 20 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल पाकर कैलाश अग्रावत के चेहरे पर खुशी स्पष्ट नजर आ रही थी, कैलाश अग्रावत ने सुरेश कुमार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया । थाना स्टाप ने भी सुरेश कुमार को उचित सम्मान देकर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले